आखिरकार बन ही गए सोनाक्षी और जहीर पति-पत्नी। सोनाक्षी सिन्हा बहुत खुश है।

Me Khabari Lal
0

आखिरकार बन ही गए सोनाक्षी और जहीर पति-पत्नी। सोनाक्षी सिन्हा बहुत खुश है। 

दोनों परिवारों की मौजूदगी में दूल्हा दुल्हन बने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल। शादी के इस बंधन में बंधने से सोनाक्षी बहुत खुश दिखाई दे रही है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल दोनों पति-पत्नी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल दोनों पति-पत्नी (इंस्टाग्राम)

दोनों भाई नहीं थे शादी में :- 

सोनाक्षी सिन्हा के दोनों भाई लव और कुश इनकी इस शादी से नाखुश है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि शादी से पहले परिवार में मतभेद हुआ था। सूत्रों से पता चला है कि दोनो भाई लव और कुश सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड जहीर इक़बाल को पसंद नहीं करते हैं। वो इस शादी से नाखुश हैं और इसीलिए वो शादी में शामिल नहीं हुए। 

7 साल पुरानी लव स्टोरी बदली शादी में

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए ये जानकारी दी की आखिर आज ही के दिन उन्होंने शादी क्यों की? 
सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली शादी
सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली शादी (इंस्टाग्राम)

आज से ठीक 7 साल पहले 23/06/2017 को दोनो को एक दूसरे से प्यार हुआ था। इन सात सालों में कई मुश्किलों का सामना करते हुए जिंदगी के उतार चढ़ाव को पार करने के बाद आखिर आज वो लम्हा आ ही गया 23/06/2024 . अब हम पति-पत्नि के बंधन में हमेशा के लिए बंध चुके हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल की शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल की शादी (इंस्टाग्राम)

शादी में शत्रुघ्न सिन्हा और पुनम सिन्हा शादी में उपस्थित 

दुनिया भले ही कुछ भी कहे लेकिन मां-बाप के लिए अपने बच्चों की शादी करना अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है। और माता-पिता ही होते हैं जो अपनी संतान को हमेशा खुश और सुखी देखना चाहते हैं। 

दोनों परिवारों की उपस्थिति में रजिस्टर हो गई शादी। जिसमे सोनाक्षी सिन्हा के पापा शत्रुघ्न सिन्हा और मम्मी पुनम सिन्हा दोनों शामिल हैं लेकिन दोनो भाई लव और कुश मौजूद नहीं है। 

भगवान श्री राम जी को आदर्श मानकर किया ये काम :-

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा जिस घर में रहती है उस घर का नाम भगवान श्री राम को आदर्श मान कर रामायण रखा गया है और सोनाक्षी सिन्हा के पिता का नाम भगवान श्री राम के सबसे छोटे भाई के नाम पर शत्रुघ्न सिन्हा है। 

सोनाक्षी सिन्हा के दो भाई है जिनका नाम भगवान श्री राम के दोनों पुत्र लव और कुश के नाम पर रखा है। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने अभी हाल ही में शादी की है जहीर इक़बाल से। शायद इसीलिए दोनो भाई इस शादी से नाखुश है।

ये रहा सोनाक्षी सिन्हा का इंस्टाग्राम अकाउंट

सोनाक्षी सिन्हा इंस्टाग्राम अकाउंट
सोनाक्षी सिन्हा इंस्टाग्राम अकाउंट 























एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)